Geography of India:भारत के भूगोल का संक्षिप्त विवरण

Geography of India:भारत के भूगोल का संक्षिप्त विवरण

Geography of India भारत का भूगोल

भारत की भौतिक संरचना

Geography of India: भारत की भौगोलिक रचना अत्यंत विविधतापूर्ण है। देश का क्षेत्रफल निम्न प्रकार विभाजित है:

  • पर्वतीय क्षेत्र: 10.6%
  • पहाड़ियाँ: 18.5%
  • पठारी क्षेत्र: 27.7%
  • मैदान: 43.2%

भारत को भौगोलिक दृष्टि से चार प्रमुख भौ-आकृतिक प्रदेशों में बाँटा जाता है:

  1. उत्तर का पर्वतीय क्षेत्र (हिमालय क्षेत्र)
  2. उत्तर भारत का विशाल मैदान
  3. प्रायद्वीपीय पठार क्षेत्र
  4. तटीय मैदान एवं द्वीप समूह

1. हिमालय क्षेत्र

हिमालय, नवीन मोड़दार पर्वतमाला है जो जम्मू-कश्मीर से अरुणाचल प्रदेश तक 2,500 किमी में फैली है। इसकी औसत चौड़ाई पश्चिम में 500 किमी और पूर्व में 200 किमी है। यह पर्वत इंडिक प्लेट (गोंडवाना) और यूरोशियन प्लेट (अंगारा) के टकराने से बना है। पहले यह माना जाता था कि इसका निर्माण टेथीस सागर के तलछटों से हुआ।

Geography of India

हिमालय को चार भागों में बाँटा गया है:

1.1 ट्रांस हिमालय (तिब्बती हिमालय)
  • लम्बाई: 965 किमी | चौड़ाई: 40-225 किमी
  • औसत ऊँचाई: 3100–3700 मीटर
  • प्रमुख पर्वत शृंखलाएं: काराकोरम, कैलाश, लद्दाख, जास्कर
  • K2 (गॉडविन ऑस्टिन) – भारत की सबसे ऊँची चोटी (8611 मीटर), काराकोरम में स्थित
  • यह क्षेत्र वनस्पति रहित एवं अवसादी चट्टानों से बना है।
1.2 वृहद हिमालय (सर्वोच्च हिमालय)
  • औसत ऊँचाई: 6100 मी | चौड़ाई: 25 किमी | लम्बाई: 2500 किमी
  • प्रमुख चोटियाँ:
    • माउंट एवरेस्ट (8848 मी)
    • कंचनजंघा (8598 मी)
    • मकालू, धौलागिरी, नंदा देवी, नामचा बरवा आदि
  • दर्रे: जोजिला, लिपुलेख, नाथू ला, जेलेप ला आदि
  • प्रमुख हिमनद: गंगोत्री, मिलम, जम्मू हिमनद
  • यहीं से गंगा व यमुना का उद्गम होता है।
1.3 लघु हिमालय (हिमाचल श्रेणी)
  • ऊँचाई: 1800–4500 मी | चौड़ाई: 80–100 किमी
  • प्रमुख शृंखलाएं: पीर पंजाल (3494 मी), बनिहाल दर्रा (2832 मी)
  • पर्यटन स्थल: मसूरी, नैनीताल, दार्जिलिंग, रानीखेत
  • घास के मैदान: जम्मू-कश्मीर में मर्ग (गुलमर्ग, सोनमर्ग), उत्तराखंड में बुग्याल
1.4 शिवालिक (आउटर हिमालय)
  • ऊँचाई: 600–1500 मी | चौड़ाई: 10–50 किमी
  • सबसे नवीन पर्वत श्रेणी
  • सामग्री: मायो-प्लीस्टोसीन युग की बालू, कंकड़ व कांग्लोमरेट शैल
  • तराई: शिवालिक के नीचे का दलदली व वनाच्छादित क्षेत्र
  • पश्चिम में ‘दून’ घाटियाँ (जैसे – देहरादून), पूर्व में ‘द्वार’ (हरिद्वार)

2. उत्तर भारत का विशाल मैदान (Indo-Gangetic-Brahmaputra Plain)

  • निर्माण(Construction): यह क्षेत्र हिमालयी और प्रायद्वीपीय नदियों द्वारा लाए गए जलोढ़ अवसादों (Alluvial Sediments) से बना है।
  • क्षेत्रफल:इसका क्षेत्रफल लगभग 7.5 लाख वर्ग किलोमीटर(Square Kilometer) है और यह लगभग 3200 किलोमीटर लंबा है।
  • चौड़ाई: पश्चिम में 480 किमी, पूर्व में 145 किमी
  • जलविभाजक: अंबाला – यहाँ से पूर्व की नदियाँ बंगाल की खाड़ी व पश्चिम की नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं
  • इसे “भारत का अन्न कटोरा” भी कहा जाता है

Geography of India

उपविभाजन:
  1. भाबर: शिवालिक की तलहटी में, कंकड़-पत्थरों से बना, नदियाँ भूमिगत हो जाती हैं
  2. तराई(2. Terai): भाबर के नीचे, पुनः सतह पर आई नदियाँ दलदल बनाती हैं
  3. बांगर: पुराना जलोढ़ क्षेत्र, ऊँचा, कम उपजाऊ
  4. खादर: नया जलोढ़ क्षेत्र, बाढ़ग्रस्त, अत्यंत उपजाऊ

3. प्रायद्वीपीय पठार (Peninsular Plateau)

  • विश्व का सबसे प्राचीन पठार, गोंडवाना भूमि का भाग
  • क्षेत्रफल: लगभग 16 लाख वर्ग किमी
  • औसत ऊँचाई: 600–900 मीटर
  • चट्टानें: आर्कियन काल की कठोर आग्नेय चट्टानें
  • प्रमुख क्षेत्र: मालवा, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु का पठार
प्रमुख पर्वत:
  • अरावली पर्वत(Aravalli Mountains): गुरु शिखर (Guru Peak- 1722 मी), माउंट आबू – दिलवाड़ा मंदिर
  • विंध्याचल: लाल बलुआ पत्थर, कैमूर, पारसनाथ
  • सतपुड़ा: ब्लॉक पर्वत, धूपगढ़ (पचमढ़ी, 1350 मी)
  • पश्चिमी घाट (सह्याद्रि): कल्सुबाई (1646 मी), नीलगिरी – डोडाबेटा (2637 मी), अन्नामलाई में अनाईमुड़ी (2695 मी)
  • पूर्वी घाट: महेंद्रगिरी (1501 मी), निचले ऊँचाई के खंडित पर्वत

 4. तटीय मैदान और द्वीप समूह

तटीय मैदान:
पश्चिमी तटीय मैदान:
  • कच्छ से कन्याकुमारी तक
  • औसत चौड़ाई: 64 किमी (अधिकतम 80 किमी)
  • नदियाँ तीव्रगामी, डेल्टा निर्माण नहीं करतीं
  • केरल में कयाल (पश्चजल) पाए जाते हैं

Geography of India

पूर्वी तटीय मैदान:
  • महानदी से कावेरी डेल्टा तक
  • चौड़ा मैदान, डेल्टा निर्माण (गोदावरी, कृष्णा, कावेरी)
  • झीलें: चिल्का झील (भारत की सबसे बड़ी लैगून), पुलीकट झील

द्वीप समूह:

अंडमान और निकोबार द्वीप:
  • बंगाल की खाड़ी में, लगभग 350 द्वीप (38 आबाद)
  • प्रमुख शिखर: सैडल चोटी (738 मी)
  • बैरन द्वीप: भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी
  • इंदिरा प्वाइंट: भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु
  • 10° चैनल: अंडमान व निकोबार को अलग करता है
लक्षद्वीप:
  • अरब सागर में, 36 द्वीप (10 आबाद)
  • सबसे बड़ा द्वीप: एंड्रोट
  • हवाई अड्डा: अगत्ती
  • भाषा: मलयालम (मिनिकॉय – महल भाषा)

Geography of India

अन्य द्वीप:
  • पम्बन द्वीप: रामेश्वरम के पास, आदम ब्रिज
  • श्रीहरिकोटा: पुलीकट झील के पास, अंतरिक्ष केंद्र
  • न्यू मूर द्वीप: गंगा नदी के मुहाने पर

यह भी पढे़:- भारत की सामान्य जानकारी

Geography of India

Leave a Comment