RPSC Second Grade Teacher Recruitment Exam 2022 आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022
आरपीएससी द्वारा वरिष्ठ अध्यापक भर्ती हेतु सभी विषयों के कुल पदों की संख्या विभाग से प्राप्त रिक्तियों के अनुसार जारी की गई है इसमें विभाग से प्राप्त कुल पदों में कमी/वृद्धि की जा सकती है जिसका विषयवार विवरण निम्न अनुसार है
अंग्रेजी के कुल पद – 1668
हिन्दी के कुल पद – 1298
गणित के कुल पद – 1663
संस्कृत के कुल पद – 1800
विज्ञान के कुल पद – 1565
सामाजिक विज्ञान के कुल पद – 1640
पंजाबी के कुल पद – 70
उर्दू के कुल पद – 106
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2022 में आरक्षण :- आठों विषयों में पदों का आरक्षण सम्भागावर उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार दर्शाया गया है।
चयन प्रक्रिया- अभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा। आवश्यकता पड़ने पर आयोग द्वारा उत्तरपत्रक / उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन में स्केलिंग / नॉर्मलाईजेशन (सामान्यीकरण) पद्धति को अपनाया जा सकेगा।
परीक्षा योजना व पाठ्यक्रम- उक्त पदों से संबंधित सेवा नियम के नियम 22 के अनुसार प्रतियोगी परीक्षा के रूप में आयोजित की जायेगी। उक्त नियम में उल्लेखित परीक्षा योजना परीक्षा योजना पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षा वस्तुनिष्ठ रूप में ली जायेगी जिसके सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाईट पर पृथक से जारी किया जाएगा।
आवेदन अवधि- From 11.04.2022 to 10.05.2022 till 12-00 PM.(दिनांक 11.04.2022 से दिनांक 10.05.2022 रात्रि 12-00 बजे तक।)
आवेदन प्रक्रिया- 1. वरिष्ठ अध्यापक भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन करें।
वरिष्ठ अध्यापक के लिए प्रतियोगी परीक्षा की योजना एवं पाठ्यक्रम
परीक्षा 500 अंकों की होगी। दो पेपर होंगे। पेपर-I 200 अंकों का होगा और पेपर-II 300 अंकों का होगा।
RPSC Second Grade Teacher Recruitment Exam 2022 आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022
PAPER – I
1. PAPER – I question paper अधिकतम 200 अंक का होगा।
2. प्रश्न पत्र की अवधि 2.00 hours होगी।
3. PAPER – I question paper में बहुविकल्पीय 100 प्रश्न होंगे।
4. पेपर में निम्नलिखित विषय शामिल होंगे:-
(i) राजस्थान का ऐतिहासिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक और सामान्य ज्ञान।
(ii) राजस्थान के करेंट अफेयर्स
(iii) विश्व और भारत का सामान्य ज्ञान
(iv) शैक्षिक मनोविज्ञान।
5. उत्तर के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस विशेष प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे।
6. प्रत्येक पेपर के लिए न्यूनतम अर्हक अंक 40% होंगे। बशर्ते कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए ऊपर के रूप में निर्धारित प्रतिशत में 5% की छूट दी जाएगी।
PAPER – II
1. PAPER – II question paper अधिकतम 300 अंकों का होगा।
2. प्रश्न पत्र की अवधि 2 hours 30 minutes होगी
3. प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय 150 प्रश्न होंगे
4. उत्तरों के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस विशेष प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे।
5. प्रत्येक पेपर के लिए न्यूनतम अर्हक अंक 40% होंगे। बशर्ते कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए ऊपर के रूप में निर्धारित प्रतिशत में 5% की छूट दी जाएगी।
6. पेपर में निम्नलिखित विषय शामिल होंगे:-
(i) PAPER – II question paper विषय वस्तु के बारे में माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर का ज्ञान।
(ii) PAPER – II question paper विषय के बारे में स्नातक(Graduate) मानक का ज्ञान
(iii) PAPER – II question paper विषय के शिक्षण के तरीके।
पाठ्यक्रम और पत्रों का दायरा: परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम और पेपर का दायरा आयोग/राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड/नियुक्ति प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर निर्धारित किया जाएगा और इसकी सूचना दी जाएगी।
परीक्षा शुल्क:-
General (Unreserved) वर्ग एवं राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग(Other Backward Classes of Rajasthan’s Creamy Layer Category) / अति पिछड़ा वर्ग(most backward class) के आवेदक हेतु:- रुपये 350/-
राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के OBC / MBC एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आवेदक हेतु:- रुपये 250/-
राजस्थान की SC, ST वर्ग , निःशक्तजन, तथा जिनकी पारिवारिक आय 2.50 लाख से कम है, के आवेदकों हेतु:- रुपये 150/-
TSP area के SC / ST एवं बारां जिले की समस्त तहसीलों के सहरिया आदिम जाति के आवेदकों हेतु:- रुपये 150/-
अधिक जानकारी के लिए (विभागीय अधिसूचना) Click Here
RPSC Second Grade Teacher Recruitment Exam 2022 आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022